ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? | Transgender meaning in Hindi

ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? | Transgender meaning in Hindi 

आज के इस पोस्ट “Transgender meaning in Hindi ” के माध्यम से आप जानेंगे कि Transgender का मतलब क्या होता है और ट्रांसजेंडर कैसे होता है. इसके अलावा आप transgender से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारीयों को जानेंगे जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े और समझे. 

ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? | Transgender meaning in Hindi
Transgender meaning in Hindi. 

दोस्तों आपके मन में भी Transgender, किन्नर, छक्का या फिर थर्ड जेंडर से जुड़े कई तरह के सवाल आतें होगें और आप जानना चाहते होगें कि आखिर यह होता क्या है या फिर transgender का मतलब क्या होता है और transgender कैसे होता है. इस तरह के बहुत से सवाल आपके मन में आतें होगें इसलिए आज के इस पोस्ट के माध्यम से आपके सभी प्रश्नों के जबाव मिलेगें. तो चलिए सबसे पहले जानतें हैं कि Transgender क्या है और क्या किन्नर, छक्का या थर्ड जेंडर एक ही होता है. 

    ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? (What is meaning of transgender in Hindi) –

    कुछ लोग ट्रांसजेंडर होते हैं लेकिन वे उस रूप में नहीं पहचाने जाते हैं जिस लिंग के साथ वे पैदा होते हैं

    ट्रांसजेंडर एक जटिल शब्द है जिसका अर्थ बहुत कुछ हो सकता है। एक ट्रांस महिला वह होती है जो पुरुष के रूप में पैदा होता है लेकिन महिला के रूप में पहचाना जाता है उसे महिला ट्रांसजेंडर कहा जाता है। एक ट्रांस पुरुष वह होता है जो महिला के रूप में पैदा होता है लेकिन पुरुष के रूप में पहचाना जाता है, उसे भी ट्रांसजेंडर कहते हैं।

    इसलिए कोई ऐसा व्यक्ति जो पूरी तरह ना तो पुरुष होता है और ना ही महिला उन्हें तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई है। समलैंगिकों की तरह ट्रांसजेंडर की कोई लैंगिक अनुरूपता नहीं होती है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति पुरुष और महिला दोनों की तरफ आकर्षित हो सकता है।

    ट्रांसजेंडर कोई स्टाइल नहीं है। यदि एक पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनना पसंद करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह ट्रांसजेंडर या हिजड़ा है। कुछ लोग अपने विपरीत लिंग के लोगों के कपड़े पहनते हैं लेकिन वे उस लिंग से नहीं पहचाने जाते हैं।

    इतिहास की प्रत्येक संस्कृति में में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का उल्लेख है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति आमतौर पर उस लिंग के व्यक्तियों के कपड़े पहनते हैं, जिस रूप में वे पहचाने जाते हैं।

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान और उनका व्यवहार विशेषरूप से भारत में विस्तृत रूप से फैला हुआ है। समाज में उन्हें हिजड़ा के नाम से पुकारा जाता है। ट्रांसजेंडर के लिए यह एक बहुत छोटा लेकिन एक जटिल शब्द है। ट्रांसजेंडर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी संस्थाओं से संपर्क कर सकते हैं।

    किन्नर किसे कहते हैं ? (what is Transgender in Hindi) –

    Transgender शब्द दो शब्दों से बना है जिसमें पहला है  Trans और दूसरा है Gender जिसमें Trans का मीनिंग – के (उस) पार; के परे, दूसरे स्थान पर, दूसरी अवस्था में (across; beyond), होता है और 

    Gender का अर्थ ‘लिंग’ होता है। ट्रांसजेंडर शब्द का मीनिंग ” दूसरी अवस्था में ‘ लिंग ‘ होता है। एक ट्रांसजेंडर मनुष्य की पहचान ट्रांस महिला और ट्रांस पुरुष के तौर पर होती है। 

    तो चलिए अब male transgender और female transgender के बारे में भी जान लेतें हैं-

    मेल ट्रांसजेंडर (Trans male) क्या है? 

    Male Transgender उस पुरुष को कहा जाता है जो महिला के रूप में पैदा होती है लेकिन उसे पुरुष के तौर पर पहचाना जाता है, उसे मेल ट्रांसजेंडर कहते हैं। 

    ट्रांस महिला किसे कहते हैं? (Who is trans female) –

    Female Transgender या ट्रांस महिला उस व्यक्ति को कहा जाता है जो पुरुष के रूप में पैदा हुआ था लेकिन उसे महिला के तौर पर पहचाना जाता हो, उसे फीमेल ट्रांसजेंडर करते हैं। 

    इनमें भी ट्रांसजेंडर के अलग-अलग प्रकार होतें जिसके बारे में जनना चाहिए. तो चलिए जानतें हैं ट्रांसजेंडर के प्रकार के बारे में. 

    ट्रांसजेंडर के प्रकार (Types of Transgender in Hindi) –

    ट्रांसजेंडर यूं तो कई प्रकार के होते हैं। एफटीएम (FTM) और एमटीएफ (MTF) यह दो प्रकार के Transgender सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। कई प्रमुख वेबसाइट और विकिपीडिया के अनुसार, ट्रांसजेंडर वूमेन एवं मैन दोनों होते हैं। जिनमें से MTF और FTM दो प्रमुख हैं. 

    FTM transgender का मतलब क्या होता है? 

    FTM में F से Female यानि महिला, T से To और M से Male अर्थात FTM का अर्थ होता है ‘महिला-से-पुरुष’ होना | 

    यह वह व्यक्ति होते हैं जो जन्म के समय एक महिला जेंडर के तौर पर पहचान किया गया हो। लेकिन बाद में पुरुष के रूप में पहचान होता हो। एक एफटीएम व्यक्ति को कभी-कभार एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति या एक ट्रांसमैन भी कहा जाता है। 

    MTF transgender का मतलब क्या होता है? 

    MTF का अर्थ होता है Male to Female यानि ‘पुरुष से महिला’ .

    यह वह व्यक्ति हो सकते हैं जो जन्म के समय पुरुष जेंडर के तौर पर पहचान किया गया हो। लेकिन बाद में महिला के रूप में पहचान होता हों। एक एमटीएफ व्यक्ति को कभी-कभार एक ट्रांसजेंडर महिला या ट्रांस-वुमन भी कहा जाता है। 

    भारतीय कानून में ट्रांसजेंडर किसे कहा जाता है? 

    भारत सरकार के ट्रांसजेंडर पर्सनल बिल 2016 के अनुसार, निम्न लोगों को ट्रांसजेंडर कहा जाता है.जैसे कि –

    • जो न तो पूरी तरह से महिला है और न ही पुरुष।
    • जो महिला और पुरुष, दोनों का संयोजन हो।
    • जो व्यक्ति न तो महिला हो और न ही पुरुष के तौर परिभाषित किया जा सके।
    • इसके अलावा उस व्यक्ति का लिंग जन्म के समय नियत लिंग से मेल नहीं खाता हो।
    • जो ट्रांस-मेल या ट्रांस फीमेल हो।
    • इंटरसेक्स भिन्नताओं के साथ लिंग विलक्षणताओं वाले व्यक्तियों को भी इस वर्ग में शामिल किया जाता है। 

    अब तक आप समझ चुके होंगे कि ट्रांसजेंडर क्या होता है. अब हम आपको भारत के बेहद ही कामयाब ट्रांसजेंडर के बारे में बताना चाहेगें. इंडिया टुडे के खबरों के मुताबिक, एडम हैरी भारत के पहले मेल ट्रांसजेंडर पायलट हैं। वह 20 वर्ष के हैं और उन्हें केरला गवर्नमेंट ट्रेनिंग पूरा करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है।

    ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? | Transgender meaning in Hindi
    Transgender in Hindi 

    कामयाब ट्रांसजेंडर के नाम जो भारतीय समाज को आइना दिखा रहें हैं –

    भारत का पहला ट्रांसजेंडर जज – जोइता मंडल

    आपने बहुत सी सफलताओं की कहानी सुनी होगी। लेकिन दुनिया का यह एक अनोखा सफलता है जिस को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जोइता मंडल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर ज़िले हैं। पश्चिम बंगाल पहला ट्रांसजेंडर है जो जज का पद हासिल किया है। किन्नर समाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    क्योंकि सदियों से किन्नर समाज के लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर किया गया है। जिसे इतिहास के पन्नों पर हमेशा याद रखा जाएगा। 

    सूर्या अभिलाष – कम्युनिस्ट पार्टी शामिल

    सूर्या अभिलाष भारत की पहली ट्रांसजेंडर हैं जिसे राजनीतिक पार्टी में शामिल किया गया है। तिरुवनंतपुरम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के यूथ विंग में पहली बार ट्रांसजेंडर को शामिल किया गया है। पार्टी ने अपने फॉर्म में भी थर्ड जेंडर का ऑप्शन रखा है। 

    महाराष्ट्र में पहली – ट्रांसजेंडर सरपंच

    ज्ञानदेव नाम का ट्रांसजेंडर ने मालशिरस तालुका के तंरगफल गांव में सरपंच के पद पर विजय भी हैं। यह गांव महाराष्ट्र राज्य में है। इन के समर्थन में ज्यादातर गांव के लोगों ने वोट किया। तभी जाकर एक ट्रांसजेंडर पहली बार महाराष्ट्र में सरपंच चुना गया है। 

    उसी प्रकार संतोष लोंढे पहले फीमेल ट्रांसजेंडर है, जो मुंबई विश्वविद्यालय से स्थानक का डिग्री हासिल किया है। इस तरह के अनेक प्रतिभावान ट्रांसजेंडर के कामयाबी के किस्से सामने आ रहे हैं। 

    ट्रांसजेंडर जबकि हमारे बीच से ही पैदा होता है। लेकिन हमारा समाज उसे अभी तक उचित हक देने में काफी पीछे रह गया है। अब वक्त आ गया है कि ट्रांसजेंडर को भी सही मौका मिले और उसे समाज में उचित सम्मान मिले। 

    क्या भारतीय भी अब ट्रांसजेंडर बन रहे हैं? 

    भारत में अभी भी यह ज्यादा प्रचलित नहीं हुआ है। लेकिन दुनिया के विकसित देशों में यह प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। आपने खबरों में सुना होगा बहुत सारे मॉडल या चर्चित लोगों ने अपने लिंग को मेडिकल साइंस के मदद से परिवर्तित किया है। 

    भारतीय हिजड़े भी अपने शरीर में मामूली परिवर्तन करके सामान्य पुरुष या महिला दिखने के लिए सर्जरी करवा रहे हैं। ताकि उसे भी समाज में वह प्रतिष्ठा मिल सके जो अन्य पुरुष या महिला को मिलता है। 

    आपको बता दूं कि हिजरा का जन्म कैसे होता है ? उनका भी जन्म हमारे ही घर में होता है। लेकिन हिजड़ा समाज उसे उठाकर ले जाते हैं और उसे अपने साथ रखते हैं। 

    आंध्र प्रदेश में ट्रांसजेंडर्स को हर महीने मिलेगा ऑनलाइन पेंशन –

    आंध्र प्रदेश सरकार अब ट्रांसजेंडर्स को अब हर महीने 1500 रुपए पेंशन देने का फैसला किया है। 26,000 ट्रांसजेंडरों इसका फायदा होगा जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है।

    ऑनलाइन पेंशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी सरकार ने मुहैया कराया है। केरल और ओडिशा के बाद आंध्र प्रदेश तीसरा राज्य होगा जहाँ ट्रांसजेंडरों को पेंशन दिया जाता है। 

    भारत और दुनिया में कितने ट्रांसजेंडर हैं? 

    Transgender kya hota hai अब दुनिया उसे समझने लगा है। ट्रांसजेंडर विकिपीडिया के पेज के डाटा के अनुसार, वर्ष 2017 में लगभग 4 से 5 फ़ीसदी लोगों ने अमेरिका में अपना जेंडर चेंज करवाया है। 

    भारत में कितने ट्रांसजेंडर हैं ? इसका कोई अधिकारिक डाटा नहीं है। यह बात ठीक है कि भारत की 130 करोड़ आबादी में बहुत बड़ी आबादी इसकी भी होगी। हो सकता है कि 2021 के जनगणना में ट्रांसजेंडर काफी जनगणना हो। 

    ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ी खुशखबरी –

    ट्रांसजेंडर समाज के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार अंब्रेला स्कीम स्माइल के तहत इन लोगों को मुख्यधारा में लाने जा रही है. ना सिर्फ ट्रांसजेंडर लोगों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ मिलेगा, बल्कि ट्रांसजेंडर बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान किया जा रहा है. 

    आपको बता दें कि ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बने नेशनल पोर्टल में रजिस्टर करा चुके लोग ही इस स्कीम का लाभ मिल सकेगा. यह नहीं ट्रांसजेंडर इस योजना से स्कॉलरशिप आने के साथ-साथ सर्जरी भी करवा सकते हैं

    Transgender से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी –

    ट्रांससेक्शुअल –

    ट्रांससेक्शुअल एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ही होता है जो स्थायी रूप से अपना लिंग परिवर्तित करवा लेता है, जिसमें वह पहचाना जाता है। सर्जरी और हार्मोन चिकित्सा के द्वारा उसके शरीर में परिवर्तन कर उस लिंग से मिलाया जाता है जिस रूप में वह पैदा हुआ होता है। लिंग  परिवर्तित करवाने की इस प्रक्रिया में आमतौर पर कई साल लग जाते हैं।

    थर्ड जेंडर –

    ज्यादातर ट्रांसजेंडर या ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति, महिला या पुरुष के रूप में पहचाने जाते हैं लेकिन दूसरे लोग उन्हें इन दोनों से भिन्न रूप में अर्थात् थर्ड जेंडर के रूप में देखते हैं। हिंदू, जैन, बुद्धिस्ट धर्मग्रंथों और आमतौर पर भारतीय संस्कृति और यहां तक कि कामसूत्र में भी ट्रांसजेंडर के बारे में कई जगह उल्लेख किया गया है।

    भारत पहला देश है जहां 2014 के न्यायालय के फैसले में थर्ड जेंडर को कानूनी रूप से पहचान मिल चुकी है। ट्रांसजेंडर लोग और हिजड़े अब अपने पासपोर्ट और सरकारी दस्तावेजों पर पुरुष और महिला के अलावा थर्ड जेंडर का चयन कर सकते हैं।

    हालांकि थर्ड जेंडर के रूप में कानूनी मान्यता भारत जैसे देश में आये दिन ट्रांसजेंडरों के साथ होने वाले भेदभाव का हल नहीं है। जो लोग थर्ड जेंडर के अंतर्गत आते हैं वे अपना वैध जेंडर स्टेटस नहीं बदलवाना चाहते हैं क्योंकि आगे रोजगार, शादी और संपत्ति के अधिकारों में भी उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

    हिजड़ा –

    हजारों वर्षों से हिजड़े भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हिजड़ा व्यक्ति वह है जो पुरुष के रूप में जन्म लेता है लेकिन महिला या थर्ड जेंडर के रूप में पहचाना जाता है।

    भारत में सभी ट्रांस व्यक्ति हिजड़ो के रूप में नहीं पहचाने जाते हैं। हालांकि कुछ धारणाओं के अनुसार ट्रांससेक्शुअल होना ही हिजड़ा होना है। दोनों पहचानों में अंतर होता है। कुछ हिजड़े अपने समुदाओं में एक साथ रहते हैं। वे महिलाओं की तरह कपड़े पहनते हैं। परंपरागत रूप से हिजड़ो ने कामुकता को पूरी तरह त्याग दिया है और समाज में उन्हें पवित्र रूप में देखा जाता है।

    आज भारत में हिजड़े कई तरह के भेदभावों का शिकार हैं। इनमें से कुछ सेक्स वर्कर के रूप में काम करते हैं क्योंकि उनके लिए रोजगार का कोई अन्य माध्यम मौजूद नहीं है। वे अक्सर कानून के हाथों या स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में अवहेलना का शिकार होते हैं।

    किन्नर /शीमेल –

    शीमेल शब्द अंग्रेजी में उन ट्रांस महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हे लिंग के आधार पर जन्म के समय पुरुष करार दिया गया, पर वह खुद को महिला के रूप में पहचानती हैं और ऐसे में लिंग होते हुए वह बॉडी पार्ट्स की सर्जरी करवाती हैं, जैसे ब्रेस्ट को सर्जरी के माध्यम से शरीर में जुड़वाना| स्त्री और पुरुष दोनों के अंग होने के कारण ऐसे लोगों को शी (she) मेल (male) कहने का प्रचलन चालू हुआ | 

    माना जाता है कि इस शब्द का उपयोग 19वीं सदी के मध्य में शुरू हुआ| 1970 के दशक में  इसका इस्तेमाल मुखर ‘बॉसी’ महिलाओं के लिए किया जाने लगा। लेकिन इस शब्द का इसके यौन अर्थों  के साथ इस्तेमाल 1990 के दशक में शुरू हुआ और तब से इसे ट्रांस महिलाओं के एक विशिष्ट वर्ग को वर्णित करने के लिए होने लगा।

    हालाँकि इस शब्द को बेहद अपमानजनक और गन्दा माना जाता है क्योंकि इसके इस्तेमाल अश्लील साहित्य और देह व्यापार में  होता आया है। तो एक ट्रांस महिला को शीमेल  कहने का मतलब है कि आप उन्हें जाने अनजाने देह व्यापार उद्योग का हिस्सा मान रहे हैं।

    इसलिए इस तरह के मामले में – अनजाने में ही सही किसी को भी नीचा दिखाने से बचने के लिए सामाजिक रूप से स्वीकार्य नाम – ट्रांसवुमन है|

    ट्रांसजेंडर और कानून –

    हाल के वर्षों में भारत में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कानूनी अधिकारों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारत में ट्रांसजेंडर लोग अब महिला, पुरुष या ट्रांसजेंडर के रूप में अपनी पहचान का चयन कर सकते हैं और अपने आधिकारिक दस्तावेजों पर भी इसका उल्लेख करने की मान्यता उन्हें प्राप्त है।

    वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में पहचान की मान्यता प्रदान की और इनके साथ शिक्षा, काम, स्वास्थ्य देखभाल, आवास और अन्य मूलभूत अधिकारों को प्राप्त करने में उत्पन्न होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए कानूनी कार्यवाही की भी मांग की।

    इस कानून को वर्तमान में ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ हिंसा और दुरुपयोग के अपराधीकरण के लिए पुनर्वितरण किया जा रहा है। साथ ही, कुछ क्षेत्रीय सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं कि ट्रांसजेंडर लोग सामाजिक कल्याण योजनाओं से लाभान्वित होते रहें।

    Transgender से जुड़े सवाल और जवाब –

    Q. किन्नर और ट्रांसजेंडर में क्या अंतर है?

    ट्रांसजेंडर (पारलैंगिक) उस स्त्री या पुरुष को कहते हैं जिसकी पहचान जन्मजात लिंग से न होकर दूसरे लिंग के रूप में हो, या जिसने लिंग-परिवर्तन किया हो । किन्नर (हिजड़ा समुदाय के लोग) बाकी ट्रांसजेंडर लोगों से इस रूप में भिन्न होते हैं कि वे अपने आप को न तो पुल्लिंग न स्त्रीलिंग, पर तृतीय लिङ्ग (Third Gender) मानते हैं ।

    Q. ट्रांस वुमन का मतलब क्या होता है?

    एक ट्रांस महिला वह होती है जो पुरुष के रूप में पैदा होता है लेकिन महिला के रूप में पहचाना जाता है उसे महिला ट्रांसजेंडर कहा जाता है। एक ट्रांस पुरुष वह होता है जो महिला के रूप में पैदा होता है लेकिन पुरुष के रूप में पहचाना जाता है, उसे भी ट्रांसजेंडर कहते हैं।

    Q. ट्रांसजेंडर कितने प्रकार के होते हैं?

    ट्रांसजेंडर यूं तो कई प्रकार के होते हैं परन्तु एफटीएम और एमटीएफ यह दो प्रकार के Transgender सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। विकिपीडिया के अनुसार, ट्रांसजेंडर वूमेन एवं मैन दोनों होते हैं। यह वह व्यक्ति होते हैं जो जन्म के समय एक महिला जेंडर के तौर पर पहचान किया गया हो।

    Q. ट्रांसजेंडर कैसे पैदा होते हैं?

    हालांकि, अधिकांश मामलों में किसी शिशु के ट्रांसजेंडर होने की वजह अज्ञात होती है, लेकिन शिशु के लिंग निर्धारण की प्रॉसेस के दौरान ही किसी चोट, टॉक्सिक खान-पान, हॉर्मोनल प्रॉब्लम जैसी किसी वजह से पुरुष या महिला बनने के बजाय दोनों ही लिंगों के ऑर्गन्स या गुण आ सकते हैं। 

    Q. ट्रांसजेंडर व्यक्ति’ की परिभाषा क्या होती है? 

    बिल कहता है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति ऐसा व्यक्ति है जो कि  न तो पूरी तरह से महिला है और न ही पुरुष , महिला और पुरुष, दोनों का संयोजन है या  न तो महिला है और न ही पुरुष। इसके अतिरिक्त उस व्यक्ति का लिंग जन्म के समय नियत लिंग से मेल नहीं खाता हो. 

    Conclusion –

    आज के इस पोस्ट “Transgender meaning in Hindi ” के माध्यम से आपने जाना कि Transgender का मतलब क्या होता है और कोई व्यक्ति ट्रांसजेंडर कैसे होता है. इसके अलावा आप transgender से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारीयों को जाना आशा करता हूं कि आपको इससे जुड़े सभी सवालों के जबाव मिलें होंगें. 

    Leave a Comment